Home Tour & Travel Travel List में रखिये मध्यप्रदेश की इस खूबसूरत जगह को (मढ़ई)

Travel List में रखिये मध्यप्रदेश की इस खूबसूरत जगह को (मढ़ई)

1483
0
Satpura Tiger Reserve Madhai (2)

हिन्दुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में सतपुड़ा पर्वत से घिरा हुआ प्रकृति की गोद में बसा हुआ है मढ़ई।

मढ़ई में आप सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रकृति का आनंद ले सकते हैं, सुबह की पहली चाय के साथ सूर्योदय देखना मन को अति उत्साहित बना देता है , सूर्य की किरणे जब मड़ई की धरती पर पढ़ती हैं तो ऐसा प्रतीत होता हे की आज पहली बार सूर्योदय देखा हो।

पक्षियों का सुरीला स्वर सुनना और बाहें फैलाकर ताज़ी हवा को महसूस करना , आपको यहीं रहने के लिए मज़बूर कर देगा।

वर्षा ऋतु खत्म होते ही मौसम में सर्दियों की सरसराहट शुरू हो गई है , और ये हमारे प्यारे सतपुरा के घने जंगल अपनी बाहें खोले हमारा स्वागत करते हैं मढ़ई में।

मढ़ई में घूमने की जगह

SATPURA TIGER RESERVE : सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान भारत में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले (नवनाम नर्मदापुरम) में स्थित है। इसका नाम सतपुड़ा श्रेणी से लिया गया है। इसमें 524 वर्ग किमी (202 वर्ग मील) का क्षेत्र शामिल है। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, आसपास के बोरी और पचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्यों के साथ, 2,200 वर्ग किमी (850 वर्ग मील) अद्वितीय मध्य भारतीय हाइलैंड पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है। इसकी स्थापना 1981 में हुई थी।

यहाँ आप जंगल सफारी कर सकते हैं , जिसकी Timing आप नीचे देख सकते है।

Jungle Safari TimingMorning: 06:30 to 11:00 hrs, Evening: 15:30 to 17:00 hrs, Full Day: 06:30-17:00hrs
Park Closure (Core Zone)From 01 July to 30th September
Safari GatesMadhai Gate, Panarpani Gate, Bheemkund Gate

CHARMING TAWA :तवा नदी पर बने तवा बांध और जलाशय का प्राकृतिक सौन्दर्य करिश्माई है। बांध से देखे जाने वाले सूर्यास्त विशेष रूप से मनमोहक होते हैं। इससे भी अधिक आकर्षक लेक क्रूज़ है, जो आपको जलाशय और सतपुड़ा की मनोरम पहाड़ियों से लेकर चूर्ण तक स्वप्निल छोटे द्वीपों के साथ एक घंटे की लंबी सवारी पर ले जाता है।

IMG SOURCE: mptourism

इन दो स्थानों की एक छोटी यात्रा और एमपीटी तवा रिज़ॉर्ट में ठहरने से आप पूरी तरह से प्रकृति के जादू के साथ तालमेल बिठा सकते हैं।

मढ़ई कैसे पहुँचे ?

मढ़ई मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले की सुहागपुर तहसील से 26 KM की दूरी पैर स्थित है।

Bhopal से मढ़ई की दूरी 135 KM है, और Hoshangabad से 52 Km है।

हवाई यात्रा भोपाल तक उपलब्ध है , भोपाल/हबीबगंज से पिपरिया के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं।

पिपरिया से कैब द्वारा लगभग 2 घंटे लगेंगे। यदि यह आपकी पहली यात्रा है, तो रिसॉर्ट के लोगों से बात करें जो कैब की व्यवस्था करेंगे। इसकी कीमत लगभग 1500-2000 रुपये होगी। वैसे तो स्टेशन के बाहर भी कैब उपलब्ध हैं, लेकिन फिर यह आपके सौदेबाजी की क्षमता पर निर्भर करता है।

भोपाल से एक कैब बुक करें ताकि यदि आप किसी अन्य स्थान पर जाना चाहते हैं तो मधेई पहुंचने से पहले कवर किया जा सके।

ifax

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here