Home Sports IPL-2022 में शामिल हुंई 2 नई टीम एवं IPL-2022 ऑक्शन कब और...

IPL-2022 में शामिल हुंई 2 नई टीम एवं IPL-2022 ऑक्शन कब और कहाँ है ?

939
0
IPL -2022 कहा खेला जायेगा

IPL ( Indian Premier League) – 2022 शुरू होने वाला है, IPL भारत देश की सबसे बड़ी प्रीमियर लीग है, IPL को हमारे देश में ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया में पसंद किया जाता है , जिसका प्रमुख कारण यह है कि इस लीग में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दूसरे कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं|

IPL के अभी तक कुल 14 सीजन हो गए है और 15 सीजन 2022 में होना है , किन्तु 2022 का IPL पिछले IPL से अलग होने वाला है जिसका मुख्य कारण यह है की IPL -2022 में 2 नई टीमों को शामिल किया गया है , इस से पहले IPL के 14 सीजन में कुल 8 टीम हिस्सा लेती थी , परन्तु 2022 में 2 नई टीमों को IPL में शामिल किया गया है , इस कारण 2022 का IPL पिछले IPL से अलग होने वाला है 2022 के IPL में कुल 10 टीम हिस्सा लेंगी|

IPL -2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों के नाम

  1. चेन्नई सुपर किंग (Chennai Super King)
  2. दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals)
  3. कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)
  4. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
  5. पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
  6. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)
  7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bangalore)
  8. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)
  9. टीम अहमदाबाद (Team Ahmedabad)
  10. टीम लखनऊ (Team Lucknow)

अभी तक IPL के पिछले कुल 14 सीजन में शुरू की 8 टीम हिस्सा ले चुकी है , परन्तु IPL -2022 में 2 नई टीम को शामिल किया है ,जिनका नाम टीम अहमदाबाद एवं टीम लखनऊ है.

IPL -2022 कहाँ खेला जायेगा?

2022 का IPL भारत में ही खेला जायेगा , Covid के कारण पहले 2022 का IPL साऊथ अफ्रीका और श्रीलंका में होना था परन्तु BCCI के द्वारा यह निर्णय लिया गया है ,कि 2022 के IPL के सभी मैच भारत में ही खेले जायेगे |

Read Also: Top 5 Player’s जिन्होंने IPL में बनाये हैं सबसे ज्यादा रन

IPL-2022 ऑक्शन कब और कहाँ है?

IPL-2022 का ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होना है |

जिसमें कुल 1214 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है |

इस ऑक्शन में 896 खिलाड़ी भारत के हैं, एवं 318 खिलाडी विदेशी हैं|

इस ऑक्शन में कुल 10 टीमों के लिये बोली लगाई जायेगी|

2022 के IPL में ऑक्शन से पहले कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है , एवं 2 नई टीमों के लिए 6 खिलाड़ियों को चुन लिया गया है|

ifax

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here