२४ January | आज हे राष्ट्रीय बालिका दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल २४ January को मनाया जाता हे। 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य समान अधिकार , सुरक्षा तथा लड़कियों के बीच जागरूकता पैदा करना की समाज को बनाने में उनका भी योगदान है।
लड़कियों को जागरूक करना की उन्हें समान शिक्षा और अपनी बात रखने का अधिकार है, तथा उन्हें अपने फ़ैसले लेने का भी अधिकार है।
सके अलावा लैंगिक असमानता को लेकर जागरूकता पैदा करना और यह सुनिश्चित करना कि हर लड़की को मानवीय अधिकार मिले, इस दिन को मनाने का उद्देश्य है।
२४ January को ही राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?
बात है २४ January सन १९६६ की इस दिन इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
इसीलिये देश भर में इस दिन कई सारे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 की थीम
बालिका दिवस 2021 की थीम ‘डिजिटल जनरेशन, अवर जेनरेशन’ थी. वर्ष 2020 में बालिका दिवस की थीम ‘मेरी आवाज, हमारा साझा भविष्य’ थी. इस वर्ष बालिका दिवस 2022 की थीम अभी तक घोषित नहीं की गई है
राष्ट्रीय बालिका दिवस उन्हीं कार्यक्रम में से एक है, इसीलिये 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी शुरुआत की थी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य
भारत सरकार ने समाज में समानता लाने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुवात की थी। इस दिन को मनाने का मकसद बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करना और लोगों में लड़कियों की शिक्षा के महत्व और उनके स्वास्थ्य व पोषण के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है।
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ भी इसी योजना का एक हिस्सा है , जिसकी शुरुवात मोदी सरकार ने की हे।