Home News Twitter पर RS 2 क्यों ट्रेंड कर रहा है?

Twitter पर RS 2 क्यों ट्रेंड कर रहा है?

486
0
Twitter पर RS 2 क्यों ट्रेंड कर रहा है

बात कुछ आज से 10 महीने पहले की है , किसान संगठनों ने तीनो कृषि कानूनो को रद्द करने की मांग को लेकर 26 जनवरी 2021 को लाल किले तक ट्रेक्टर मार्च का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस द्वारा ट्रेक्टर मार्च का मार्ग निर्धरित था , इसके बावजूद किसान ट्रेक्टर लेकर लाल किले तक पहुंच गए , इस दौरान संगठन के कुछ सदस्यों ने राष्ट्र ध्वज के पास धार्मिक ध्वज एवं संगठन का ध्वज फहरा दिया।
इस दौरान हुई हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई थी एवं कई लोग घायल हुए थे।
दिल्ली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया था। परन्तु सबूतों के आभाव के चलते कई लोग रिहा कर दिए गए। इस समय दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में 83 आंदोलनकारी किसान हैं।

पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन पर बड़ा दाव खेल दिया है

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 26 जनवरी 2021 को दिल्ली के लाल किला में हुई हिंसा में गिरफ्तार 83 समर्थकों को 2 -2 लाख रुपये देने का फ़ैसला लिया है। यह जानकारी उन्होंने अपने Twitter Handle पर दी है।

ifax

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here